Yoga With Bijay
- 1.2K followers
- Category: Education
- | Follow
वेदज्ञान - जीवन जीने का मार्ग vedas sanaran knowledge explor yogawithbijay
Published: 7 months agoCategory:
- Education
About:
वेदों में ऋषियों की तपस्या और ज्ञान है, जिसे उन्होंने अपने शिष्यों को दिया है. इसी तरह पीढ़ी दर पीढ़ी वेदों का ज्ञान आज भी मनुष्यों को प्राप्त होता है और इससे उनका मार्गदर्शन होता है। वेद हमें आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करते हैं। वेद का अर्थ है 'ज्ञान'। मनुष्य को विशेष रूप से दो बातों 'इहम' और 'परम' को जानने की जरूरत होती है, जिसका ज्ञान वेदों में निहित है।
इहम: जब हम भौतिक शरीर में होते हैं तो कैसे रहें. यह हमारे शरीर और मस्तिष्क को मजबूत रखने, शांति और प्रेम के लिए, शिशुओं के जन्म के बाद उन्हें गुणी बनाकर समाज का कल्याण करने व दूसरों का कल्याण करने आदि से संबंधित है।
परम: भौतिक शरीर को छोड़कर हमें कैसे जीना चाहिए यह आध्यात्मिक विकास के कार्य से संबंधित होता है, जिससे आत्मा को उच्च लोकों तक पहुंचने, देवताओं से सहायता प्राप्त करने और अन्य आत्माओं का भला करने आदि की शक्ति प्राप्त होती है।
Please Login to comment on this video
Bharti Kumari . 7 months ago
very nice...useful info about Vegas and ur presentation is very good 👍 👌