Heads Up! We're currently undergoing maintenance to improve your streaming experience. During this time, you may encounter some disruptions. Thanks for your patience and understanding.

भारत में पीने के पानी के लिए हर साल क्यों हो रही है लाखों लोगों की मौत।

The NR show

The NR show

  • 6 followers

  • Category: Travel
  • |    

    AUTOPILOT

भारत में पीने के पानी के लिए हर साल क्यों हो रही है लाखों लोगों की मौत।

भारत में पीने के पानी के लिए हर साल क्यों हो रही है लाखों लोगों की मौत।

Published: 2 years ago

Category:

  • Travel

About:

#save_water_save_life भारत में हर साल लाखों लोग क्यों मर जा रहे है पीने के पानी के लिए जल है तो कल है”, बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97% पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है, पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3% है। इसमें भी 2% पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1% पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है।

नगरीकरण और औद्योगिकीरण की तीव्र गति व बढ़ता प्रदूषण तथा जनसंख्या में लगातार वृद्धि के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। प्रतिवर्ष यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जाती है, लेकिन हम हमेशा यही सोचते हैं बस जैसे तैसे गर्मी का सीजन निकाल जाये बारिश आते ही पानी की समस्या दूर हो जायेगी और यह सोचकर जल सरंक्षण के प्रति बेरुखी अपनाये रहते हैं। पृथ्वी को 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से घिरा है, लेकिन इसमें से 97 प्रतिशत पानी काम का नहीं है। दो प्रतिशत पानी भूमि में है और एक प्रतिशत पानी ही आसानी से उपलब्ध है। एक समस्या यह है कि पृथ्वी पर बचे एक प्रतिशत पानी में से भी 70 प्रतिशत पीने लायक नहीं है। इसमें मात्र .03 प्रतिशत पानी ही पेयजल के रूप में उपयोग लिया जा सकता है। ऐसे में भविष्य में पानी की मारामारी काफी बढ़ जाएगी।

यह बात कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति मधुसूदन शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण खेती भी नहीं हो पाएगी और पीने का पानी भी कम पड़ेगा। विश्व के भारत, चीन सहित कुछ देशों की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिक भाषा में पृथ्वी की केयरिंग कैपेसिटी कम हो गई है।

अब पृथ्वी अधिक भार सहन नहीं कर पाएगी। इसके लिए जनसंख्या को नियंत्रित करना जरूरी है। इससे तीनों चीजें पॉपुलेशन, पॉल्यूशन और पावर्टी जुड़ी हुई है। जनसंख्या बढऩे पर प्राकृतिक संसाधन कम पड़ते हैं जिससे पूरा चक्र प्रभावित होता है। जीवन के आधार वायु, जल व जगह की कमी होगी। निश्चित रूप से पृथ्वी को बचाना है तो जनसंख्या नियंत्रण करना होगा, पर्यावरण बचाना होगा, हवा को शुद्ध रखना होगा।

सबको मिलकर बचानी होंगी पहाडिय़ां पूर्व वन अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि मेवाड़ में दो तरह की पहाडिय़ां हैं। एक तो वन विभाग की पहाडिय़ां है और दूसरी निजी। आदमी तो जानता है कि ये पहाडिय़ां किसकी है लेकिन वन्यजीव नहीं जानता कि कौन सी पहाड़ी किसकी है। वे सभी जगह विचरण करते हैं। कुछ लोग इन पहाडिय़ों का व्यावसायिक उपयोग कर रह हैं। इससे जंगली जानवरों का क्षेत्र घट रहा है। पहाड़ों पर घर और होटल बनने से वन्यजीवों का दायरा कम हो रहा है।

READ MORE: BREAKING: उदयपुर शहर के हेलावाड़ी में लकड़ी के फर्नीचर गोदाम में आग, आसपास के मकानों में भी हुआ इतना नुकसान

शहर की सुंदरता भी खत्म हो रही है। शहर के पानी के बहाव क्षेत्र पर भी असर होगा। पहाडिय़ां बचने से शहर की सुंदरता और शहर की अच्छी आबोहवा बचेगी। यह सबके लिए लाभदायक है। कार्य के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा।

भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखनी होगी पृथ्वी गुरु नानक गल्र्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नरपत सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे सौर मंडल में एकमात्र पृथ्वी पर जीवन है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों का धर्म और कर्तव्य है कि पृथ्वी को माता के समान समझकर इसके पर्यावरण, संसाधन एवं सभी जीव-जंतुओं का पोषण करें। पृथ्वी दिवस पर सभी मनुष्यों का यह कर्तव्य है कि पृथ्वी के संसाधनों को भावी पीढ़ी के लिए भी भी सुरक्षित रख सकें।

kya bhart me ho rahi hai pani ki kami

aakhir kyon kate ja rahe do lakh ped https://youtu.be/KYua4XhqX38

pani jisake bina jivan ki kalpana karna bhi asambhav hai kyo ki #jal_hi_jivan_hai bhart me lagbhag 50% jansankhya ke pass pine ko sudh pani nhi hai jisase har sal lagbhag do lakh logo ki maut ho rahi hai ane vale 10 salo me logo ke pas saph to chhodiye pine ko pani nhi hoga. kyo ki hamare desh ki lagbhag 80% jansankhya kheti ke liye aur pine ke pani ke liye graund water par nirbhar hai jisake karan graund water khatm hone ki kagar par hai . rajasthan Panjab uttar pradesh ke kae jilo me logo pani ke liye tadp tadap ke mar gaye. lagatar varsha vano ki katae #pani_ka_durupyog aaj etana bada sankat ban kar ubhara hai. mujhe lagata hai vah din dur nhi jab tisare_visva_yudh_ka_karn_hoga_pani #third_world_war_ka_karan_hoga_pani es sankat se bachane ka ak hi upay hai #ped_lagaye_jangal_banaye kyo ki prithavi ke andar pani ki ak nischit matra hi upasthit hai ped lagane se pani ka bahav kam hoga aur mitti bhi nhi kategi #ped_lqgane_se_global_warming_ka_khatara_bhi_kam_ho_jata_hai. jangal banana to chhodiye hamara desh to jangal katane me laga hua hai abhi #buxwaha_forest se khatare ka saya hat nhi ki jabalpur ke #dumana_forest par khatare ke badal madarane lage Manav sabhyata ka ant darvaje par khada hai phir bhi ham ak ak kar sabhi jangalo ko aadhunikta ki bhet chadha rahe hai. jivan ko bachane ki liye#jyada_se_jyada_ped_lagaye_jangal_banaye. pani ka durupyog na kare #save_water_save_life #save_firest_save_earth #save_tree_save_earth

Please Login to comment on this video


  • Video has no comments

You may also like

162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video
162114a30055e11645300272
video