Aap Tak Times
- 13 followers
- Category: News
- | Follow
सच हो रहे सपने, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह और विवाह एक साथ
Published: 1 year agoCategory:
- News
About:
#AapTakTimes सच हो रहे सपने, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह और विवाह एक साथ, शादी के बंधन में बंधे 198 जोड़े उत्तर प्रदेश के जनपद संभल। विकासखंड मुख्यालयों पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 198 जोड़े एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंधे। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने आयोजन को संकुशल संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाकर तैनात किया है। असमोली ब्लॉक परिसर में 38 जोड़ों का वैवाहिक समारोह संपन्न हुआ। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव को यहां व्यवस्था में लगाया गया है। पवांसा में 62 जोड़े एक दूसरे के विवाह बंधन में बंधें। सहायक अभियंता लघु सिंचाई को यहां जिम्मेदारी दी गई है। रजपुरा में 37, जुनावई में नौ जोड़ों का विवाह संपन्न करने के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी को तैनात किया गया है। गुन्नौर में 20, बबराला में पांच और नगर पालिका गुन्नौर में पांच जोड़ों के विवाह के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदौसी में 12, संभल में एक, सिरसी में दो, नरौली में सात जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। उप कृषि निदेशक को यहां जिम्मेदारी सौंपी गई । जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बनियाखेड़ा में 25 जोड़े और बहजोई में 47 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न हुआ सभी बर बधु के जोड़े को आशीर्वाद दिया बाकी जोड़ों का विवाह 13 मार्च को होगा
Please Login to comment on this video
- Video has no comments