Aap Tak Times
- 13 followers
- Category: News
- | Follow
राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए हिमाचल की यू -17 जूडो टीम हुई रवाना
Published: 4 months agoCategory:
- News
About:
राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए हिमाचल की यू -17 जूडो टीम हुई रवाना
हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:पंजाब के लुधियाना के गुरु नानक देव स्टेडियम में 6 जनवरी से 11 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय स्कूली खेलों में जूडो के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुंदर नगर से रवाना हुई है I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त शारीरिक शिक्षा अधिकारी उच्चतर शिक्षा जिला मंडी सुखदेव ठाकुर मौजूद रहे लड़कों एवं लड़कियों की इस टीम में कल 10 लड़के तथा 9 लड़कियां शामिल है जिसके मुख्य कोच के रूप में परशुराम अवार्डी डॉक्टर संजय कुमार यादव साथ जा रहे हैं Iलड़कियों की टीम के साथ राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही भीमा देवी तथा नैना देवी जा रही है Iलड़कों के अन्य कोच के रूप में सुखदेव हरदेव सिंह जिला कुल्लू से ,रूप सिंह ठाकुर जिला मंडी से और प्रेम सिंह जिला शिमला से बच्चों के साथ जा रहे हैं 19 सदस्यों के इस दल में जिला मंडी के सिद्धार्थ ठाकुर तथा जिला बिलासपुर से कृष और सार्थक जिला हमीरपुर के हितेश कौशल आदर्श वनियाल लड़कों की टीम में है इसके साथ-साथ सोलन जिला के पीयूष कश्यप तथा चंबा से आदित्य ठाकुर और कल्लू के आकाश तथा आर्यन आर्यन शामिल हैं
लड़कियों की टीम में उन्ना की रूबी चौधरी वंशिका तथा मुस्कान है और जिला हमीरपुर की कृतिका अंकिता ठाकुर और अर्पित शर्मा है जिला बिलासपुर से निर्जल इशिता ठाकुर शामिल हैं
30 दिसंबर से 4 जनवरी तक लगे इस कैंप में बच्चों ने बहुत जूडो खेल की भर्ती की है यह कैंप अतिरिक्त शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुखदेव ठाकुर की देखरेख में संपन्न करवाया गया। सुखदेव ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जूडो खेल में बच्चे राष्ट्रीय स्कूली खेलों में पदक जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Please Login to comment on this video
- Video has no comments