Aap Tak Times
- 13 followers
- Category: News
- | Follow
चौथी बार सुकेत सर्व देवता कमेटी की कमान डॉ अभिषेक सोनी के हाथ
Published: 4 months agoCategory:
- News
About:
चौथी बार सुकेत सर्व देवता कमेटी की कमान डॉ अभिषेक सोनी के हाथ।
15 वर्षों से सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं डॉ सोनी।
कनैड ललित चौहान
आज दिनांक 11 जनवरी 2024 को सुकेत सर्व देवता कमेटी के पंचवर्षीय चुनाव मेला ग्राउंड सुन्दरनगर में आयोजित किए आए। चुनाव में सुन्दरनगर, करसोग, बल्ह, नाचन, सराज, मण्डी, तुंगल इत्यादि क्षेत्रों से आए 125 देवी देवताओं के प्रतिनिधियो ने भाग लिया। चुनाव से पूर्व सुकेत सर्व देवता कमेटी को भंग किया गया। दतोपरांत चुनाव प्रक्रिया संतराम चौहान, प्रधान मुल मांहुनाग जी बखारी कोठी करसोग की अध्यक्षता एवं मणी चन्द, मुख्य कारदार देव महासू बखरास करसोग के पर्यवेक्षण में आरम्भ की। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए डॉ अभिषेक सोनी का नाम देव श्री मांहुनाग जी, शडोट, करसोग से बी डी शर्मा ने प्रस्तावित किया तथा सभी देवी देवताओं के कारदारों/गुर/पुजारी/बंजन्तरीयो ने उनके नाम का समर्थन करते हुए सर्व सम्मति से प्रधान पद पर नियुक्त किया। वहीं पर महासचिव के रूप में जयराम, कोषाध्यक्ष खजाना राम को सर्व सहमति से चुना गया। इसके उपरांत नव-निर्वाचित कमेटी ने उपमंडल अधिकारी सुन्दरनगर से भेंट की और मेले से सम्बंधित अनेक पहलुओं पर चर्चा भी की गई। वहीं उपमंडल अधिकारी सुन्दर नगर की ओर से नव-निर्वाचित कमेटी से देवता मेले को और भी आकर्षित करने के लिए सुझाव मांगे गए। डॉ सोनी चुनाव जीतने के बाद मेला ग्राउंड में स्थापित मूल माहूनाग जी, बड़ेयोगी, बड़ा देव कमरुनाग जी, देव महासू तथा सभी देवी देवताओं के स्थान पर जाकर पुजा अर्चना की तथा देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यक्ष डॉ अभिषेक सोनी ने सभी देवी देवताओं के कारदारों/गुर/पुजारी/बंजन्तरीयो का आभर व्यक्त किया तथा कहा कि आगामी बैठक मे सुकेत सर्व देवता कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
Please Login to comment on this video
- Video has no comments