Heads Up! We're currently undergoing maintenance to improve your streaming experience. During this time, you may encounter some disruptions. Thanks for your patience and understanding.

सुंदरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

Aap Tak Times

Aap Tak Times

  • 13 followers

  • Category: News
  • |    

    AUTOPILOT

सुंदरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

सुंदरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

Published: 3 months ago

Category:

  • News

About:

सुंदरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस|

तनु कुमारी सुंदरनगर
सुंदरनगर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर जवाहर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उप मंडलाधिकारी सुंदरनगर गिरीश समरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की| इस अवसर पर मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पुलिस जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी| 
इस अवसर पर पुलिस, पूर्व सैनिक तथा एन०सी०सी०/एन०एस०एस० और स्कूली छात्रों ने परेड की| परेड का संचालन परेड कमांडर ए०एस०आई० अजय कुमार और पुलिस जवानों की टुकड़ी की अगुवाई हेड कांस्टेबल राजकुमार, पूर्व सैनिकों की टुकड़ी की अगुवाई रिटायर्ड सूबेदार मेजर श्याम सिंह जसवाल ने की| साथ ही सुंदरनगर उपमंडल के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी और हिमाचल प्रदेश के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन 1950 में हमारें देश का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था, तभी से इस दिन को हर वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि हमारें संविधान ने हर एक देशवासी को सशक्त किया है। आज देश ने तरक्की की जिन उंचाईयों को छुआ है, वह केवल हमारें संविधान से मिली गणतान्त्रिक शक्तियों से ही संभव हुआ है। कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों द्धारा देश के प्रति दी गई कुर्बानियों और योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।

मुख्य अतिथि ने उपमंडल सुंदरनगर के स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि सिंह की धर्मपत्नी सरस्वती देवी, पद्मनाभ की धर्मपत्नी जयंती देवी, गोवर्धन सिंह की धर्मपत्नी द्रौपदी देवी, नारायण सिंह की धर्मपत्नी धर्मी देवी, मुंशी राम की धर्मपत्नी सनैहरु देवी, हवलदार सीताराम और समाज सेवक शेर सिंह को सम्मानित किया। साथ ही सुंदरनगर उपमंडल के उन विशेष व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने प्राकृतिक आपदा के समय सहयोग, उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की है और देश विदेश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। साथ ही परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरण किए गए।

इस अवसर पर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण, तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा बीडीओ सुंदरनगर विवेक चौहान, ईओ सुंदरनगर हितेश शर्मा, नगर परिषद सुंदरनगर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रक्षा धीमान तथा नगर परिषद के सभी पार्षद गण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे|

Please Login to comment on this video


  • Video has no comments

You may also like

165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video
165b3c7f6c334e1706280950
video