Aap Tak Times
- 13 followers
- Category: News
- | Follow
भाजपा चली गांवों की ओर लोकसभा चुनाव से पहले
Published: 2 months agoCategory:
- News
About:
भाजपा चली गांवों की ओर लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का 'गांव चलो अभियान तेज़' !!
कुठेडा़ हमीरपुर 11 फरवरी (रांगडा़ जी) जिला हमीरपुर के ग्राम पंचायत देई दा नौंण के बुथ नंबर 75 व गांव आंद्रेली रांगडियाँ से मोदी जी सरकार का "चलो गांव अभियान" का कार्यकम शुरू किया गया ! सभी पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता,बूथों पर 24 घंटे प्रवास कर रहे हैं ! इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं ! पिछले 10 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए कौन-कौन से बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं,जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिला ! इन सब बातों को साझा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है ! भाजपा पार्टी के पदाधिकारी अलग-अलग गांवों में जाकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे ! जिसमें ग्राम केन्द्र अध्यक्ष सुवेदार शमशेर सिंह राणा,बूथ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शर्मा (रघु),भाजपा सुजानपुर मण्डल सचिव विक्की वनिता,सुजानपुर भाजपा आईटी विभाग संयोजक सुभाष चन्द रांगडा़ (रांगडा़ जी),आईटी विभाग सदस्य पूनमा देवी रांगडा़,महिला मोर्चा सदस्य सुजाता शर्मा,सरला देवी,मौजी राम,वरिष्ट पूर्वसैनिक तुलसी राम,बबली ठाकुर,गुनगुन ठाकुर,कश्मीरी देवी,शशि,सुशील कुमार,रेखा,पवना,ब्रह्मदास,रक्षा देवी,कांता देवी,सुरोज कुमारी,विपन आदि लोग मौजूद थे ! जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम जी !!
Please Login to comment on this video
- Video has no comments