Heads Up! We're currently undergoing maintenance to improve your streaming experience. During this time, you may encounter some disruptions. Thanks for your patience and understanding.

गाजियाबाद द्वारा शिवरात्रि पर्व से पूर्व संजय नगर में

Aap Tak Times

Aap Tak Times

  • 13 followers

  • Category: News
  • |    

    AUTOPILOT

गाजियाबाद द्वारा शिवरात्रि पर्व से पूर्व संजय नगर में

गाजियाबाद द्वारा शिवरात्रि पर्व से पूर्व संजय नगर में

Published: 2 months ago

Category:

  • News

About:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कविनगर, गाजियाबाद द्वारा शिवरात्रि पर्व से पूर्व संजय नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कविनगर के तत्वावधान में शनिवार को शिवरात्रि महापर्व से पहले संजय नगर में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत संजय नगर रामलीला मैदान से पूरे विधि-विधान हुई जिसका समापन सेक्टर-23 संजय नगर के विभिन्न ब्लॉकों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पर ही किया गया। शोभायात्रा का संजय नगर में स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर के यशश्वी अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व महापौर आशु वर्मा, स्थानीय पार्षद उमेश पप्पू नागर, समाजसेवी एडवोकेट अमरीश त्यागी, पूर्व पार्षद मनवीर नागर, राजयोगनी ब्रह्माकुमारी सूतिश दीदी, राजयोगनी ब्रह्माकुमारी राजेश दीदी ने झंडी दिखा कर शोभायात्रा की शुरुआत की। 
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा शोभायात्रा में शामिल भक्तगणों को संबोधित करते हुए कहा की शोभायात्रा समाज में धार्मिकता और एकता के सिद्धांत को प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास है इसके द्वारा ही आत्मा से आत्मा के साथ संबंध बनाए रखने का सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने समाज में आत्मिक विकास और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और सभी को इस मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया है।
महाशिवरात्रि पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। जो कलियुग के अंत में होने वाली घोर अज्ञानता और अपवित्रता का द्योतक है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से द्वापर युग और कलियुग को रात्रि अथवा कृष्ण पक्ष कहा गया है। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने बतलाया कलियुग का पूर्णान्त होने से कुछ वर्ष पहले का जो समय है वह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी-रात्रि के समान है। इसलिए शिव का संबंध रात्रि से जोड़ा जाता है और रात्रि में ही पूजा-पाठ को महत्व दिया गया है। अन्य देवी-देवताओं का पूजन दिन में होता है परमात्मा शिव की पूजा के लिए तो भक्त लोग स्वयं भी रात्रि का जागरण करते हैं।
पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा शिव मंदिरों में शिव की प्रतिमा के ऊपर रखे हुए घड़े से प्रतिमा पर बूंद-बूंद जल निरंतर पड़ता ही रहता है। इसका आध्यात्मिक रहस्य सच्चे स्नेह के साथ परमात्मा शिव से बुद्धि निरन्तर जुडी रहे। परमात्मा निराकार त्रिमूर्ति शिव हैं। स्थापना, पालना तथा विनाश के दिव्य कर्तव्यों के लिए तीन सूक्ष्म देवताओं ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर की रचना करते हैं। इसीलिए भक्तजन शिवलिंग पर बेल-पत्र चढ़ाते हैं जिसमें तीन पत्ते होते हैं। कितना अद्भुत है कि प्रकृति ने भी त्रिमूर्ति परमात्मा शिव की स्मृति में ही तीन पत्रों वाले बेल पत्र की रचना की है।
राजयोगनी राजेश ने कहा शिवभक्त शिवरात्रि पर उपवास अथवा व्रत भी रखते हैं। वास्तव में सच्चा व्रत काम, क्रोध आदि विकारों का मन से त्याग करना है। उपवास का अर्थ है परमात्मा के पास वास करना अर्थात् मन से शिव को याद करना है। भक्त लोग शिवरात्रि के अवसर पर सारी रात को जागरण करते है, जिससे भगवान शिव प्रसन्न हों। परन्तु मनुष्यात्मा को तमोगुण में सुलाने वाली और रूलाने वाली माया अर्थात् पांच विकार ही हैं। जब तक मनुष्य इन विकारों का त्याग नहीं करता, तब तक उसकी आत्मा का सच्चा जागरण नहीं हो सकता। पार्षद उमेश पप्पू नागर ने कहा आशुतोष भगवान शिव काम के शत्रु हैं, वे कामी मनुष्य पर कैसे प्रसन्न हो सकते हैं। मनोविकारों पर ज्ञान व योग द्वारा विजय प्राप्त करने का पुरुषार्थ करें। इस पर्व को बड़े भाव एवं उत्साह से मनाना चाहिए परन्तु आज परमात्मा को सर्वव्यापी अथवा नाम रूप से न्यारा मानने के कारण शिव जयंती का महत्व बहुत कम हो गया है। पतित पावन परमात्मा शिव के गुणों एवं कर्तव्यों की विशालता तो अपरमपार है। राजयोगनी सूतिश दीदी ने कहा वर्तमान समय में परमात्मा इस सृष्टि पर अवतरित हो सतोप्रधान पावन सतयुगी सृष्टि का नवनिर्माण कर रहे हैं। महाशिवरात्रि उनके इसी दिव्य कर्मों का यादगार पर्व है। ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ब्रह्माकुमारी देवना दीदी ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी राजनगर मंडल उपाध्यक्ष अनुज राघव राजनगर युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभिजीत मुखर्जी ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
 इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय, अभय, देवी शरण, चेतन, विनय, सुभाष गुप्ता, कुमकुम बहन, छाया बहन, रजनी बहन, श्रीमती राजबाला शर्मा, अनामिका शर्मा, शैलबाला शर्मा, सविता शर्मा, स्वाति, मनोज सिंह, मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, नवीन पंडित, डॉ अनिल बैसला, मंडल मोर्चा अध्यक्ष आर एन राम, राजेश्वर यादव, विजय कोरी, मनीष मित्तल, कृष्णकांत बंसल, तनुज खन्ना, अनिल अरोड़ा, आर सी शर्मा, जे पी राणा, अशोक गोयल, देवेंद्र विरमानी, आदित्य कौशिक, सौरभ दयाल, आयुष, संदीप सिंह, किशोर कुमार, एडवोकेट ललित कटारिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Please Login to comment on this video


  • Video has no comments

You may also like

165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video
165e49778b64651709479800
video